नई दिल्लीः प्याज का रंग और सुर्ख हो गया है और यह आंसू ही नहीं निकाल रहा है बल्कि नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. गोवा की राजधानी पणजी में इसका खुदरा मूल्य 165 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
देश के चारों महानगरों में प्याज का खुदरा मूल्य 100 या 120 रुपए प्रति किलोग्राम या उससे अधिक है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज का मूल्य 98 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि चेन्नई में 138 रुपए, कोलकाता में 140 रुपए और मुंबई में 120 रुपए प्रति किलोग्राम है.

