BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान अधिनियम अंतर्गत रजिस्‍ट्रेशन हेतु होंगे ऑनलाइन आवेदन

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान अधिनियम अंतर्गत रजिस्‍ट्रेशन हेतु होंगे ऑनलाइन आवेदन
Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: उप संचालक एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला अशोकनगर विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं जैसे किराना दुकान, मिष्ठान विक्रेता एवं निर्माता, फल एवं सब्जी विक्रेता, गल्ला एवं अनाज विक्रेता, दूध एवं दुग्ध पदार्थ निर्माता एवं विक्रेता एवं किसी भी अन्य प्रकार से खाद्य व्यवसाय में संलग्न व्यक्ति एवं प्रतिष्ठान को अधिनियम के धारा 31 के अंतर्गत लायसेंस/रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना अनिवार्य है.

सभी व्यापारीबंधु शीघ्र अपने लायसेंस/ रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन कर बनवा लें. अन्यथा की स्थिति में अधिनियम एवं नियमों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला अशोकनगर में निरीक्षण एवं नमूना की कार्यवाही लगातार जारी है. विगत एक माह में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने विभाग द्वारा लिए गए हैं जिनमें राजश्री पान मसाला, माजा फ्रूट ड्रिंक, शक्कर खुली तथा दूध के चार नमूने सम्मिलित हैं.

विभाग द्वारा पूर्व में की गई कार्यवाही के चार आरोप पत्र माननीय न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी जिला अशोकनगर के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं.

जिनमें खाद्य पदार्थ नफीस टोस्ट, शुद्ध रस्क, अनमोल मसाले तथा नवकार नमकीन संबंधी चालान शामिल हैं. इन प्रकरणों में उक्त खाद्य पदार्थ मिथ्याछाप पाये गये हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोगी कल्‍याण समिति की बैठक संपन्‍न

Next Post

दवा बाजार के सफाईकर्मी ने ही व्यापारी को चाकू मारकर किया था लूटने का प्रयास

Next Post
दवा बाजार के सफाईकर्मी ने ही व्यापारी को चाकू मारकर किया था लूटने का प्रयास

दवा बाजार के सफाईकर्मी ने ही व्यापारी को चाकू मारकर किया था लूटने का प्रयास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d