रांची: समाज सेवी राजीव रंजन राजू से BNN BHARAT के संवाददाता ने उनके आवास पर मुलाकात की. बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया की राजधानी के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रहे है जो की किसी भी तरह से उचित नहीं है. उन्होंने आगे कहा की जब अभिभावकों ने लॉकडाउन के समय की फीस माफी संबंधित आवाज़ उठाई थी.
उसके बाद राजधानी के सभी स्कूलों ने विरोध में आवाज उठाया और कहा की अगर हमलोग फीस लॉकडाउन के समय का माफ करेंगे तो शिक्षक लोगों का वेतन कैसे देंगे तथा अन्य खर्चे को कैसे चलायेंगे.
राजीव रंजन राजू ने कहा कि मै इन सभी स्कूल प्रशासन से यह जानना चाहता हूं की जो अभी आप ऑनलाइन क्लासेज चला रहे हैं तो क्या आप इस बात की गारंटी देंगे की बच्चों के आंखों पर एवं स्वास्थ्य पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा. इससे पहले भी मैंने BNN bHARAT न्यूज़ के माध्यम से आवाज उठाया है. इतने छोटे-छोटे बच्चों का अगर ऑनलाइन क्लासेज को ना भी कराया जाय तो कोई पहाड़ नही टूट जाएगा.ये सभी चीजें मुझे फीस लेने का एक बहाना नजर आता है और कुछ नहीं.
मैं सरकार एवं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से आग्रह करता हूं कि इस ऑनलाइन क्लासेज को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए ताकि छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका कोई असर ना पड़े.

