BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनूठी पहल… पहली बार हुई ऑनलाइन ‘अपराध समीक्षा बैठक’ आयोजित

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in समाचार
अनूठी पहल… पहली बार हुई ऑनलाइन ‘अपराध समीक्षा बैठक’ आयोजित

अनूठी पहल... पहली बार हुई ऑनलाइन 'अपराध समीक्षा बैठक' आयोजित

Share on FacebookShare on Twitter

सतीश सिंह,

  • प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन आयोजित हुई अपराध समीक्षा बैठक

रामगढ़: जिले के तकनीकी विशेषज्ञ पुलिस कप्तान प्रभात कुमार की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक हुई.

वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट काल में जहां सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन की कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र विकल्प है. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जहां चाह वहां राह के कहावत को चरितार्थ करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले में अपराध समीक्षा बैठक कर पूरे देश के पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक अनूठी पहल की है.

इस अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीपीओ अनुज उरांव, प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, जिले के सभी सर्कल इंस्पेक्टर, रामगढ़ यातायात प्रभारी, पुलिस लाइन के मेजर मंसू गोप सहित सभी थाना व ओपी प्रभारी शामिल हुए.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया अपराध समीक्षा बैठक में अप्रैल माह में दर्ज मामलों और निष्पादित कांडों के संबंध में जानकारी साझा की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपराध समीक्षा बैठक आयोजित करने के संबंध में उन्होंने बताया इससे कोरोना संक्रमण से बचाओ के साथ पुलिस पदाधिकारियों के जिला पुलिस मुख्यालय आने और जाने का समय बचेगा.

थाना प्रभारी के साथ-साथ थाने में पदस्थापित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी इस माध्यम से पुलिस अधीक्षक के संपर्क में रह सकेंगे. उन्होंने कहा पुलिस मुख्यालय आने और जाने में खर्च होने वाले ईंधन की भी बचत होगी जिससे प्रदेश का राजस्व बचेगा.

पुलिस अधीक्षक ने कहा तकनीक की सहायता से हम पर्यावरण का भी संरक्षण कर सकते हैं. पुलिस जिला मुख्यालय में लगे सभी कंप्यूटर तकनीक की सहायता से एक सर्किट के अंदर लाए गए हैं, जिससे दफ्तरों में खर्च होने वाले कागज में कमी आएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस ने बदला सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों का ड्रेस कोड

Next Post

मेक इन इंडिया का नया वर्जन है ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’: शशि थरूर

Next Post
मेक इन इंडिया का नया वर्जन है ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’: शशि थरूर

मेक इन इंडिया का नया वर्जन है 'आत्मनिर्भर भारत मिशन': शशि थरूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d