मेसरा: जल संसाधन(लघु सिंचाई)विभाग के द्वारा सोमवार को कांके प्रखंड स्थित चुटु पंचायत के रेंडो करमटोली मे 10 करोड़ 51 लाख की लागत से आठ चेक डैम व 73 लाख की लागत से मध्यम सिंचाई योजना का ऑन लाइन शिलान्यास जल संसाधन पेयजल व स्वक्षता विभाग के मंत्री राम चन्द्र सहिस ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि योजनाओ की जानकारी देना अधिकारियों का दायित्व है.जिससे सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी मिल सके.साथ ही योजनाओ को समय पर धरातल पर उतारा जा सके.चैक डैम के माध्यम से गाँव की तकदीर बदलेंगे.सरकार किसानों की आय दोवुने करने पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का उद्देश्य है.उन्होंने उन्नत किसान सुखदेव उरांव की प्रशंसा करते हुए.उन्होंने गाँव की जर्जर सड़क जल्द ही बनाने का आश्वासन दिया.इनके अलावे जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा,जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी:जीप सदस्य( कांके पूर्वी) मीणा देवी:मुखिया सोमनाथ मुंडा,.उन्नत किसान सुखदेव उरांव ने भी संबोधित किया.उन्होंने स्वागत नृत्य करने वाली महिलाओं व उन्नत किसान सुखदेव उरांव को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व मंत्री का महिला समिति व पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया.अधिकारियों ने बुके देकर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया.
अधीक्षण अभियंता सोहन सेठ ने कार्यक्रम की जानकारी दी.मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो,देवशरण भगत ,हसन अंसारी,सरिता देवी,अधीक्षण अभियंता सोहन सेठ,कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार राय,कनीय अभियंता अजय राम , दिलीप सिंह,राहुल कुमार, पदम्कबहादुर सिंह,शमीम अंसारी,सुभाष कुमार,नीकी सलाहकार अमरेश कुमार,कांके,नामकुम,चान्हो,बेड़ो,के अभियंता मौजूद थे.

