रांची : झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश एससी मिश्रा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया.
जेल अदालत में कुल 14 विचाराधीन बंदियों ने अपनी रिहाई हेतु आवेदन दाखिल किया था जिनमें से सभी 14 मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के बाद 2 बंदियों को ऑनलाइन जेल अदालत से रिहा किया गया. इस ऑनलाइन जेल अदालत की विशेषता यह रही कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से जुड़े तथा अपने विचाराधीन बंदियों से बात कर मामले की सुनवाई की.

