BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
‘ट्वीटर स्टार’ व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:- उपायुक्त   सूरज कुमार द्वारा पिछले चार महीनों में ट्वीटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर आज समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया. साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस  के मौके पर आयोजित ऑनलाइन पेंटिग के विजेताओं को भी ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. उपायुक्त ने इस मौके पर सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है कि जन शिकायतों के निष्पादन में आपका विभाग अग्रणी रहा वहीं अन्य विभागों द्वारा भी शिकायतों के निष्पादन हेतु बेहतर प्रयास किया गया है. माह सितंबर के लिए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, अक्टूबर माह के लिए विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, नवंबर माह में जनशिकायतों के निपटारे हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री अमरेन्द्र कुमार वहीं दिसंबर महीने में ट्वीटर से प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पादन करने के लिए सिविल सर्जन डॉ आर. एन झा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.     ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आप अपने जीवन में और आगे बढ़ें, प्रशस्ति पत्र देने का उद्देश्य आपकी कला को प्रोत्साहित करना है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ’एकता’ थीम पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता की प्रथम विजेता   रविना राजेन्द्र जाधव, द्वितीय विजेता श्री राजीव रंजन शर्मा तथा तृतीय विजेता   रिमिल हेंब्रम रहीं. उपायुक्त ने सभी विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया. इस मौके पर पेंटिग प्रतियोगिता के विजेताओं के परिजन भी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्राई रन ट्रायल के दौरान जिले के 08 सेंटरों पर किया गया मॉकड्रील

Next Post

आनंद मार्ग ने कराया पूर्णिमा नेत्रालय में 22 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन

Next Post
योजनाओं की गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर योजना पूरा हो इसका विशेष ध्यान देंः- समिति

आनंद मार्ग ने कराया पूर्णिमा नेत्रालय में 22 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d