BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in समाचार
देवघर में बाबा मंदिर और आसपास के इलाकों को NDRF की टीम कर रही है सेनेटाइज
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: बिना पास के मंदिर में प्रवेश की नही होगी अनुमति
देवघर. देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर कल 31अगस्त से झारखंड राज्य के आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा शुरू कर दी गई है. इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को झारखंडदर्शन डॉट एनआईसी डॉट इन पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण करना होगा. जिसके पश्चात मिलने वाले पास से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे. साथ ही एक व्यक्ति चार लोगों के लिए अधिकतम ई-पास निर्गत करा सकता है. इसके अलावा दिए गए समय के आधे घंटे पहले श्रद्धालुओं को अपना निर्गत पास लेकर मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुँचना होगा, ताकि स्वास्थ्य संबंधी मानको का जांच करते हुए श्रद्धालुओं को ओवर ब्रिज के माध्यम से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. वही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वर्तमान में सिर्फ ई-पास निर्गत कराने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अनुमति होगी.
वर्तमान में अधिकतम 4 घंटे के लिए झारखंड के आम श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला जा रहा है, ऐसे में उक्त अवधि में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावे सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रति घंटे अधिकतम 50 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु अनुमति दी जा रही है. साथ ही बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
इसके अलावे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, बच्चें, स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाओं से अपील करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि वर्तमान में समय की नजाकत को देखते हुए अभी बाबा मंदिर आने और दर्शन करने से बचें. गौरतलब है कि ई पास की सुविधा को लेकर न्यायालय द्वारा कहा गया था कि सीमित संख्या में और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जा सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुर्भावना से ग्रसित होकर राजनीति कर रही है हेमंत सरकार-साक्षी महाराज

Next Post

बिहार सरकार की ओर सें स्थापित खिलौना फैक्ट्री की थी कभी बड़ी मांग

Next Post
chinese farmer made toys form beer can Creating a

बिहार सरकार की ओर सें स्थापित खिलौना फैक्ट्री की थी कभी बड़ी मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d