BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन प्लेटफार्म देवघर मार्ट की जल्द होगी शुरुआतः- उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद पेड़ा व लिट्टी चोखा होगा जीआई टैग

देवघर:- उपायुक्त  मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में लघु कुटीर उद्योग एवं पेड़ा व्यवसाय को जीआई टैगिंग को लेकर किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा  बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि जल्द ही क्मवहींत डंतज के नाम से ऑनलाइन प्लेटफार्म को विकसित किया जाएगा जहाँ देवघर जिला अंतर्गत कई तरह के लघु एवं कुटीर उद्योग यथा- पेड़ा उद्योग, लोहारगिरी उद्योग, मिट्टी के बर्तन निर्माण, सिलाई-कढ़ाई, बंबू उद्योग, लाह चुड़ी व लहठी उद्योग, जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित समान के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित सामानों को सूचीबद्ध किया जाएगा. साथ ही विक्रय हेतु सामानों को बेहतर करते हुए उनके गुणवत्ता में सुधार एवं उनके बाजारीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इन उद्योगों को राज्य, देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर ख्याति दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत संचालित उद्योगों के बेहतरी हेतु जिला स्तर पर समिति के सदस्यों को निदेशित किया कि बेहतर समन्वय व संबंधित दुकानदारों को एवं उद्योग से जुड़े लोगों को जागरूक कर छोटे-बड़े विभिन्न उद्योगों का सर्वेक्षण करते हुए उन उद्योगों के संचालन में आ रही समस्याओं का जिला स्तर से निदान करते हुए उनको बेहतर सुविधा मुहैया कराने में सहयोग करें. साथ हीं समिति के सदस्यों को उपायुक्त ने निदेशित किया गया कि थर्मोकॉल व प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के उदेश्य से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रारूप तैयार करें. साथ हीं जिले में और भी नए उद्योगों के स्थापित हेतु क्या संभावनाएं है इसकी भी सर्वेक्षण वृहत स्तर पर किया जाए. साथ हीं देवघर जिलान्तर्गत संचालित सभी उद्योगों को विश्वपटल पर लाने एवं निर्यात को बढ़ावा देने के दिशा में समिति द्वारा कार्य किया जाय ताकि जिले एवं राज्य का नाम के साथ-साथ इन उद्योगों से जुड़े हुए लोगो को भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ और सशक्त किया जा सके. इसके अलावे उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक को निदेशित किया कि देवघर जिला अंतर्गत लिट्टी चोखा, पेड़ा उद्योग का जियो टैगिंग से जोड़ा जाय, ताकि इसकी सुगमता उपलब्ध्ता आसानी से हो सके और बाबाधाम के प्रसाद पेड़ा को सही तरीके से प्रचारित और प्रसारित किया जा सके.

समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने लघु-कुटीर उद्योग के सदस्यों के द्वारा किये जा रहे कार्यों के अलावा आर्टीजन कार्ड वितरण, पीएमईजीपी के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. साथ हीं पेड़ा उद्योग के सर्वेक्षण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए जिले को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाय, ताकि राज्य को रिपोर्ट भेजा जा सके. इसके अलावे जीआई टैगिंग को लेकर पेड़ा उद्योग के छोटे-बड़े व्यवसायियों को जागरूक करते हुए जीआई टैगिंग के फायदों से अवगत करायें, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जा सके.

उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न उद्यमों की स्थापना के संबंध में केवल प्रशिक्षण दिया जाना पर्याप्त नहीं है. इसके साथ ही यह भी आवश्यक है कि प्रशिक्षणानुसार उद्योग स्थापना में हितग्राही की पूरी मदद की जाए. साथ ही उसे बाजार उपलब्ध कराने में भी सहायता दी जाए. जिले में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की परिस्थितियों एवं यहाँ के लोगों की जरूरतों के हिसाब से लघु कुटीर उद्योग से जोड़ा जाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 डिफॉल्टर को जारी किया गया बॉडी वारंट

Next Post

कुटीर उद्योग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जमुनियांटांड़ गांव का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Next Post
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

कुटीर उद्योग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जमुनियांटांड़ गांव का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d