BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने ‘इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2021’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की. देश में प्रतिभाओं को खोजने के लिए द्विवार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जो उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. उम्मीदवार राज्य प्रतियोगिताओं के लिए स्किल इंडिया के वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकृत उम्मीदवारों को 47 प्रकार के कौशल में राज्यीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चित्रकला, चिनाई, वेब टेक्नोलॉजी से लेकर फैशन टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड है कि मेक्ट्रोनिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वॉटर टेक्नोलॉजी और इन्फार्मेशन नेटवर्क केबलिंग के अलावा सभी प्रकार के कौशल के लिए प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 1999 या उसके बाद का होना चाहिए. मेक्ट्रोनिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वॉटर टेक्नोलॉजी और इन्फार्मेशन नेटवर्क केबलिंग के लिए पात्रता मानदंड है कि प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 1996 या उसके बाद का होना चाहिए. पंजीकरण 28 फरवरी 2021 को बंद हो जायेंगे. पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने के बाद, कौशल प्रतियोगिताएं जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगिताओं के क्षेत्रीय चरणों को पांच जोन में आयोजित किया जाएगा और दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन होगा. प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्यों द्वारा किया जाएगा. इंडिया स्किल्स 2021 के विजेताओं को चीन के शंघाई में 2022 में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री होकर झूठ बोल रहे हैं, वो आज हैं कल नहीं रहेंगेः ममता

Next Post

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, अफसरों को दिये कई निर्देश

Next Post
बजट में नीतिगत सुधारात्मक निर्णय लेने की है जरूरत: सूर्यकांत शुक्ला

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, अफसरों को दिये कई निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d