BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करतारपुर कॉरिडोर के दर्शन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in समाचार
करतारपुर कॉरिडोर के दर्शन के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

करतारपुर साहिब के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुका है. लगभग 4 किलोमीटर लंबे करतारपुर कॉरिडोर का काम सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से एक हफ्ते पहले 31 अक्टूबर तक जाएगा.

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच अब फीस को लेकर पेंच फंसा हुआ है. पाकिस्तान का कहना है कि हर एक श्रद्धालु करीब 1500 रुपये की फीस लेगा. वहीं भारत ने पाकिस्तान से फीस नहीं लेने का आग्रह किया है.

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है, जोकि डेरा बाबा नानक के समीप सीमा से 4।5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी पवित्र है, क्योंकि गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 साल और अपना अंतिम समय यहीं बिताया था.

कॉरिडोर का 8 नवंबर को उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई जा रही है. पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के दिन करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ सभी 117 विधायक, पंजाब से लोकसभा और राज्यसभा सांसद, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति(एसजीपीसी) के सदस्य और संत समाज के सदस्य और राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान द्वारा फीस लगाए जाने को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि कोई भी फीस वहां जाने वाले दर्शनार्थियों को नहीं देनी पड़े. अगर पाकिस्तान फिर भी नहीं मानता है तो सरकार इसका समाधान जरूर निकाल लेगी और वहां पर दर्शन करने वालों को किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी.

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा होने के करीब है और केंद्र सरकार गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने का इंतजाम कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘करतारपुर गुरुद्वारा को भारतीय भू क्षेत्र में लाने की अक्षमता विभाजन के समय की एक बड़ी गलती थी. ’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पवित्र स्थलों के प्रति कांग्रेस का जो रुख रहा, वही रुख जम्मू कश्मीर के प्रति भी उसका रहा.’’ उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में सो रही सरकार ने कश्मीर में स्थिति बदतर कर दी. शुरूआत में ही हमसे हमारे भू क्षेत्र का एक हिस्सा छीन लिया गया और वह पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) हो गया.’’

अमरिंदर सिंह ने शुल्क न लेने की अपील की

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध किया है कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर यानी 1500 का सेवा शुल्क न लिया जाए. अमरिंदर ने ट्वीट किया, “मैं इमरान खान से अपील करता हूं कि पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों पर लगाया गया 20 डॉलर का शुल्क वापस लिया जाए. इस्लामाबाद के इस आचरण से विश्व का सिख समुदाय उनका बहुत-बहुत आभारी होगा.”

उन्होंने कहा कि शुल्क, पासपोर्ट की अनिवार्यता और यात्रा से तीस दिन पहले ऑनलाइन सूचना देने जैसी बाध्यताएं तीर्थयात्रियों के सपने सच होने में बाधक होंगी क्योंकि बहुत से तीर्थयात्री गरीब हैं और उनके पास इंटरनेट तक की सुविधा नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

FB में फोटो डाल मुसीबत में फंसे कांग्रेसी नेता, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Next Post

जमशेदपुर जिले के मत्स्य पालकों ने खोजा मछली पालने का नयाब तरीका

Next Post
जमशेदपुर जिले के मत्स्य पालकों ने खोजा मछली पालने का नयाब तरीका

जमशेदपुर जिले के मत्स्य पालकों ने खोजा मछली पालने का नयाब तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d