BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑनलाइन राज्य कराटे चैंपियनशिप 13 से

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
ऑनलाइन राज्य कराटे चैंपियनशिप 13 से

ऑनलाइन राज्य कराटे चैंपियनशिप 13 से

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 13 और 14 जून को किया जा रहा है. इस राज्य कराटे चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बतलाया कि इस राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन जूम एप के माध्यम से होगा. इस प्रतियोगिता के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाएगा एवं खिलाड़ियों को इस दौरान आयोजित किए जाने वाले काता इवेंट को करना होगा जिससे वे अपने घर में कमरे में या खुली जगह में कर सकेंगे.

ये प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, केडीट एवं सीनियर चार वर्गों में होगा. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन राज्य कराटे प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए तकनीकी कमेटी का गठन कर लिया गया है जो अपना निर्णय ऑनलाइन करेगी तथा इस में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा.

साथ ही विजेता खिलाड़ियों को मास्क एवं हैंड सेनीटाइजर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी इकाइयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया था. अभी तक 14 जिले के खिलाड़ियों ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है. जिसमें रांची, लातेहार, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, लोहरदगा, गुमला, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले के खिलाड़ी शामिल हैं.

राज्य कराटे प्रतियोगिता वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा. इसमें दो खिलाड़ी रेड और ब्लू बेल्ट पहनकर प्रदर्शन करेंगे और पांच जजाें के द्वारा रेड और ब्लू कार्ड के द्वारा दोनों में से किसका प्रदर्शन अच्छा था वह दर्शाया जाएगा. जिसका रंग का कार्ड अधिक होगा वह विजेता बनेगा. झारखंड कराटे एसोसिएशन की महासचिव सुनील किस्पोट्टा ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क होगी.

प्रतियोगिता में किसी प्रकार का शुल्क खिलाड़ियों से नहीं लिया जाएगा. प्रतियोगिता का समापन 14 जून को किया जाएगा प्रतियोगिता की अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 98351 65518 पर संपर्क कर ली जा सकती है. झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा.
विशिष्ट अतिथि के रूप में चेन्नई से ऑनलाइन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सह: वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज सिहान जेएस कलाईमनी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भुवनेश्वर की वेलीना वेलेंटीना इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन उपस्थित रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उनके विरोधियों ने नया पोस्टर किया जारी

Next Post

बड़े वाहनों के प्रवेश से लगता है जाम, शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

Next Post
बड़े वाहनों के प्रवेश से लगता है जाम, शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

बड़े वाहनों के प्रवेश से लगता है जाम, शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d