रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज लगभग पूरा विश्व नोवेल कोरोना कोविड-19 जैसी गंभीर समस्या व महामारी से त्रस्त है. लोगों के जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है. शिक्षण संस्थान बन्द हैं. कहीं भी प्रत्यक्ष तौर पर इस माहौल में गोष्ठी का आयोजन करना उचित नहीं होगा. ऐसे में इस प्रकार के तकनीक का सहारा ही शेष रह जाता है.
आज इस तकनीक से गोष्ठी का आयोजन करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करवा रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से विद्यार्थियों का सत्र विलंब नहीं होगा. राज्यपाल सोमवार को वेबिनार के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रही थी.

