लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हुसैनगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ने बुधवार को लाखों की ऑनलाइन ठगी करने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। दिलीप कुमार सिंह नाम का यह व्यक्ति फर्जी आईडी और आधार कार्ड के जरिए बैंक खाता और अन्य ऑनलाइन वॉलेट प्राप्त कर लेता था, जिसके जरिए यह ठगी को अंजाम देता था।
आरोपी दिलीप ने HDFC के एटीएम कार्ड के जरिए लाखों की रकम ठगी है। दिलीप खुद को समाज कल्याण में अधिकारी बताकर अपने काली करतूतों को अंजाम देता था। उसने पेटीएम पेमेंट बैंक, फिनो पेमेंट बैंक व अन्य ऑनलाइन वॉलेट में अपने खाते खोल रखे थे। लेकिन पुलिस ने इस ठग को आज गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप के पास से 2 फोन, समाज कल्याण अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड और 5 हजार की नगदी बरामाद हुई है।

