रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा और बाल संप्रेषण गृह में पहली बार ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया. कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पीएन सिंह और मुकेश महतो ने लोगों को प्रशिक्षण दिया. इस योगाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेल अधीक्षक एके चौधरी और जेलर, बाल संप्रेषण गृह के पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे। यह योगाभ्यास सामान्य योग प्रोटोकॉल के आधार पर करवाया गया. जेल अधीक्षक एके चौधरी ने बताया कि सभी बंदियों और बाल संप्रेषण गृह के बच्चों को योग कराने का मुख्य उद्देश्य बाल संप्रेषण गृह के बच्चों को तनावमुक्त जीवन जीने की सीख देना है. कई चरणों में बदिंयों ने किया योग इस योगाभ्यास के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार, रांची के कैदियों और बाल संप्रेषण गृह, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में ऑनलाइन योग पहली बार बंदियों के लिए की गई योग की व्यवस्था की गयी थी.

