BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्शकों ने की गेंदबाज सिराज से बदतमीजी, किया गया स्टेडियम से बाहर

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
दर्शकों ने की गेंदबाज सिराज से बदतमीजी, किया गया स्टेडियम से बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बार फिर कुछ दर्शकों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की है. सिराज बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. सिडनी टेस्ट मैच के चौथे दिन टाइट सुरक्षा के बावजूद फिर सिराज से बदतमीजी हुई, जिसके बाद करीब 15 मिनट तक मैच रोका गया. टीम इंडिया ने मैच के दौरान इस बात की शिकायत अंपायरों से की, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे दर्शकों के उस ग्रुप को स्टेडियम से बाहर कर दिया, जिसने सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी.

भारतीय टीम मैनेजमेंट सिडनी के क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के इस बर्ताव से बिल्कुल भी खुश नहीं है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सुरक्षा अधिकारियों से टी ब्रेक के दौरान इस घटना पर काफी चर्चा की. चौथे दिन मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अंपायरों से दर्शकों के व्यवहार को लेकर बातचीत की, जिसके कारण खेल को करीब 15 मिनट तक रोका गया. अंपायरों ने इसके बाद स्टेडियम के सुरक्षा कर्मियों से बात की.

सुरक्षाकर्मियों ने दर्शक स्टैंड में आकर कुछ दर्शकों से बात की और उन्हें स्टेडियम से बाहर कर दिया, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू हो पाया है. यह घटना चौथे दिन 85वें ओवर में हुई. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन भी मोहम्मद सिराज पर लगातार कमेंट किये गए. ग्राउंड में मौजूद शराब के नशे में कुछ दर्शकों ने सिराज को गालियां दी थी. इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने आधिकारिक शिकायत दर्ज की थी.

टीम के सूत्रों के मुताबिक, दर्शकों के कमेंट्स बहुत अपमानजनक थे. सिर्फ मोहम्मद सिराज ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने गालियां दीं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शक ऑस्ट्रेलिया में आने वाली मेहमान टीमों पर दबाव बनाने के लिए अक्सर ऐसी हरकते करते हैं, ताकि इसका फायदा मैदान पर मेजबान टीम उठा सके.

इससे पहले, शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि सिराज और जसप्रीत बुमराह पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आईसीसी, स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारी बुमराह और सिराज के साथ लंबी बातचीत करते हुए नजर आए और इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन के सदस्य भी उनके साथ थे.

टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी सुरक्षा अधिकारियों से बातें करते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलियाई अखबार द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पता चला है कि भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि बुमराह और सिराज पर दर्शकों द्वारा बीते दो दिन से फब्तियां कसी जा रही हैं जो नस्लीय हैं. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के त्रिपक्षीय समझौते से बाहर निकलते ही DVC ने खेला बड़ा दांव…

Next Post

अनोखा रास्ता: टमाटर का नाम करिश्मा-करीना, किसान हो रहे मालामाल

Next Post
अनोखा रास्ता: टमाटर का नाम करिश्मा-करीना, किसान हो रहे मालामाल

अनोखा रास्ता: टमाटर का नाम करिश्मा-करीना, किसान हो रहे मालामाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d