ज्योत्सना,
खूंटी: खूंटी विधानसभा क्षेत्र के मुरहू में बसपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का ग्रामप्रधान अभीसालोम मुंडू ने फीता काटकर उद्घाटन किया. चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे.
खूंटी विधानसभा के बसपा प्रत्याशी सोमा कैथा ने उपस्थित आमजनता की संबोधित करते हुए कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता दलित, आदिवासियों और पिछड़ों का भला करने वाली बसपा को जीत दिलाएगी.
बसपा ही संविधान की रक्षा कर सकती है. यह भी कहा कि बसपा दबे कुचले लोगों की आवाज बन सकती है. भगवान बिरसा मुंडा का सपना अधूरा है, खूंटी उपेक्षित रहा है. विकास कार्य, आधारभूत संरचनाएं नहीं बन पाई हैं. बिरसा के सपनों को पूरा करने का काम बसपा करेगी.

