मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलावर को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी अब सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों को दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधन प्रदेश के बच्चों के लिए हो, इसके लिए सरकार जरूरी कानून प्रावधान करने जा रही है.
वहीं सीएम शिवराज सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने 15 अगस्त 2020 के अपने उद्बोधन में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं.

