दिल्ली: शनिवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा. यानी की केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की संभावना बरकरार रखी है.
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा दिया गया प्रस्ताव आज भी कायम है. आगे पीएम मोदी ने कहा कि किसान नेताओं और कृषि मंत्री के बीच पिछली चर्चा में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है.

