BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जब दोनों देश हों सहमत, तभी करूंगा कश्मीर पर मध्यस्थता : ट्रंप

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in Uncategorized
जब दोनों देश हों सहमत, तभी करूंगा कश्मीर पर मध्यस्थता : ट्रंप

Only when both countries agree, I will mediate on Kashmir: Trump

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे पर मदद मांगी लेकिन इस बार भी उनकी झोली खाली ही रही. ट्रंप ने दो टूक कहा कि इस मुद्दे को पाकिस्तान और भारत को मिलकर सुलझाना चाहिए. साथ ही उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आपका पड़ोसी काफी दोस्ताना है.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद से इमरान दुनियाभर के देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें हर जगह से झटका ही लग रहा है. इस मुद्दे पर अमेरिकी मदद की आस लगाए ट्रंप से मिलने पहुंचे पाक पीएम ने कहा कि भारत बातचीत को तैयार नहीं है. यह एक बड़े संकट की शुरुआत है. हम इस मामले के समाधान के लिए अमेरिका की ओर देख रहे हैं.

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके भारत के साथ अच्छे संबंध है. उम्मीद है कि कश्मीर पर दोनों देश एक साथ आएंगे. साथ ही कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों तैयार हों तो वह इस मुद्दे पर मध्यस्थता कर सकते हैं. यह एक जटिल मुद्दा है और लंबे समय से चला आ रहा है लेकिन मध्यस्थता के लिए दोनों देशों को तैयार होना होगा.

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एक बहुत अच्छे मध्यस्थ हैं. इससे पहले भी ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की बात कह चुके हैं लेकिन इसका भारत ने कड़ा विरोध किया था. खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने जी7 की बैठक में ट्रंप से मुलाकात के दौरान कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया था और इसे लेकर किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार करने इनकार किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली-हावड़ा रूट पर टूटी पटरी, रोकी गई कई ट्रेने

Next Post

घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप, बच्चों के कंबल में मिला 6 फुट का कोबरा

Next Post
घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप, बच्चों के कंबल में मिला 6 फुट का कोबरा

घर में सांप घुसने से मचा हड़कंप, बच्चों के कंबल में मिला 6 फुट का कोबरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d