BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन जिलों के अस्पतालों में ‘ओपीडी सेवा’ हुआ बंद

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
इन जिलों के अस्पतालों में ‘ओपीडी सेवा’ हुआ बंद
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात जिलों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया गया है. अत्यंत जरूरी सर्जरी को छोड़कर शेष सभी प्रकार के ऑपरेशन टालने के निर्देश दिए गए हैं. असाध्य रोगियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐसे रोगियों के इलाज की सुविधा पहले की तरह ही जारी रखने के निर्देश दिए हैं.

सरकारी आदेश के मुताबिक इमरजेंसी व ट्रामा की सुविधाओं को भी सातों दिन 24 घंटे चालू रखा जाएगा. विशेष सचिव (चिकित्सा शिक्षा) आदेश जारी किया है. आदेश के तहत प्रदेश के सात जिले लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, झांसी व मेरठ के सरकारी मेडिकल कालेजों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी के साथ-साथ आइपीडी की सेवाएं भी सीमित होगी. अत्यंत जरूरी सर्जरी के अलावा अन्य आपरेशन को जरूरत के अनुसार आगे टालने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आए वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 85 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 15,353 नए मामले आए थे और 12 अप्रैल को संक्रमण से सबसे 72 लोगों की मौत हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हांगकांग में विधायिका चुनाव दिसंबर में करवाने का ऐलान

Next Post

1 मई तक ‘टीवी सीरियल और फिल्मों’ की शूटिंग्स पर रोक…

Next Post
1 मई तक ‘टीवी सीरियल और फिल्मों’ की शूटिंग्स पर रोक…

1 मई तक 'टीवी सीरियल और फिल्मों' की शूटिंग्स पर रोक...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d