BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले हफ्ते AIIMS में खुलेगी OPD, कोरोना मरीजों का होगा अलग से इलाज

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
अगले हफ्ते AIIMS में खुलेगी OPD, कोरोना मरीजों का होगा अलग से इलाज

अगले हफ्ते AIIMS में खुलेगी OPD, कोरोना मरीजों का होगा अलग से इलाज

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: ऐसी संभावना है कि दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) फेज वाइज अगले हफ्ते से अपनी हेल्थ केयर सर्विसेज को खोल सकता है. एम्स ने देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद 24 मार्च से अपनी नॉन इमरजेंसी सर्विसेज को बंद कर दिया था.

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हम देख रहे हैं कि आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) और सर्जिकल डिपार्टमेंट को सीमित तौर पर फिर से शुरू करें. यह शुरुआत फेज वाइज होगी. 24 मई को एम्स ने सर्जिकल डिपार्टमेंट और स्पेशिलिटी क्लिनिक समेत अपनी नॉन-इमरजेंसी सर्विसेज को बंद कर दिया था. एम्स में नॉन-कोविड-19 मरीजों के लिए केवल इमरजेंसी सर्विस चालू थी.

अप्रैल के शुरुआत में एम्स ने अपने फॉलो-अप केसेज के लिए टेलीकंस्लटेशन फैसिलिटी शुरू की थी, जहां पर मरीज ऑनलाइन अपनी अप्वॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. गुलेरिया ने कहा कि जो विभाग टेलीमेडिसिन के जरिए अच्छी तरह से मेनेज कर रहे हैं उन्हें कंटीन्यू करने के लिए कहा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हम सेमी-इमरजेंसी और आरामदायक डे-केयर सर्जरी के साथ शुरू कर रहे हैं, जिसमें बहुत अधिक मैनपावर और मिनिमल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं होती. पहले फेज में, गैलस्टोन रिमूवल, हर्निया और ऐसी अन्य सर्जरी की जाएंगी, क्योंकि इन मरीजों को अस्पताल में कम दिन भर्ती रहने की जरूरत पड़ती है. फिर से काम शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लंबे समय तक बेड बिजी न रहें और वेंटिलेटर का कम से कम इस्तेमाल किया जाए.

एम्स ने हरियाणा के झज्जर में अपने ट्रॉमा सेंटर और कैंसर अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल के रूप में सेट किया है. एम्स के डायरेक्टर ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिनमें से एक कोविड-19 मरीजों के लिए होगा और दूसरा ग्रुप नॉन-कोविड-19 मरीजों के लिए.

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि इस बीच कोविड-19 के मामलों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी. शुरुआत में कम ही डिपार्टमेंट के काम को शुरू किया जा रहा है. स्थिति को देखने के बाद अन्य डिपार्टमेंट्स का काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में नॉन-कोविड-19 मरीजों में संक्रमण फैलना का ज्यादा रिस्क है, इसलिए बहुत ही सावधानी से फैसले किए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: विजयवाड़ा में DGP एमवी राव की मां का निधन

Next Post

शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

Next Post
शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

शर्मनाक: महिला से 3 युवकों ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, विरोध करने पर केरोसीन डालकर जलाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d