BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत हुआ OPEC, आ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें और नीचे

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत हुआ OPEC, आ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें और नीचे
Share on FacebookShare on Twitter

ओपेक  : जल्द ही देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें और नीचे आ सकती हैं. तेल उत्पादक देशों के संगठन (OPEC) और सहयोगी देशों ने धीरे-धीरे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है. पिछले साल कोविड महामारी के दौरान मांग घटने और कीमतों में गिरावट की वजह से इन्होंने उत्पादन घटा दिया था. अब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है.

गुरुवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वे मई से जुलाई के बीच रोजाना 20 लाख बैरल तक का उत्पादन बढ़ाएंगे. इसके तहत मई में तीन लाख बैरल प्रतिदिन, जून में साढ़े तीन लाख बैरल प्रतिदिन और जुलाई में चार लाख बैरल प्रतिदिन का इजाफा किया जाएगा. वहीं मुख्य तेल निर्यातक देश सऊदी अरब ने कहा है कि वह अपनी ओर से 10 लाख बैरल प्रतिदिन अतिरिक्त उत्पादन सुनिश्चित करेगा.

आपको बता दें कि पिछले कोरोना महामारी के दौरान कच्चे तेल की मांग घटने लगी थी और इसकी वजह से इसकी कीमतें काफी गिर गई थीं. कोरोना महामारी जब अपने चरम पर थी तब क्रूड ऑयल के दाम 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे. कीमतों की गिरावट पर रोक के लिए ओपेक और सहयोगी देशों ने उत्पादन घटाने का फैसला किया था. अब जब अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है, और लेकिन कच्चे तेल की कीमत 64 डॉलर के ऊपर पहुंच गई है, तो उन्होंने फिर से उत्पादन बढ़ाने का निर्णय किया है.

अगर उत्पादन बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, तो भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम कम हो सकते हैं. हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओपेक देशों से कच्चे दाम का उत्पादन बढ़ाने की अपील की थी ताकि तेल के दाम में स्थिरता आ सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत से वैक्सीन की खेप पहुंचने में देरी के कारण श्रीलंका में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक

Next Post

अंधविश्‍वास का अंधेरा: हत्‍या का सिलसिला जारी, 70 साल के रंथू को कुल्हाड़ी से काटा

Next Post
अंधविश्‍वास का अंधेरा: हत्‍या का सिलसिला जारी, 70 साल के रंथू को कुल्हाड़ी से काटा

अंधविश्‍वास का अंधेरा: हत्‍या का सिलसिला जारी, 70 साल के रंथू को कुल्हाड़ी से काटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d