नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बीते पांच सत्रों से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया. विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली और गुरुवार को लाल निशान पर भारतीय शेयर बाजार बंद हुआ. वहीं अब शुक्रवार को निवेशक एक बार फिर से तेजी की उम्मीद जता रहे हैं, हालांकि मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार में गिरावट का दौर भी एक बार फिर से देखने को मिल सकता है.
शेयर बाजार के जानकार बताते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में आगे बढ़िया तेजी देखने को मिल सकती है. आने वाले दिनों में अच्छे संकेतों के कारण बाजार के फिर से अपने हाई लेवल की तरफ बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि बिकवाली भी आगे बनी रह सकती है.

