BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीने में बटन खोल बंदूक लेकर चलने की नहीं दी जाएगी इजाजत, नक्सली अपनी हरकतों से बाज आएः राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
सीने में बटन खोल बंदूक लेकर चलने की नहीं दी जाएगी इजाजत, नक्सली अपनी हरकतों से बाज आएः राजनाथ सिंह

सीने में बटन खोल बंदूक लेकर चलने की नहीं दी जाएगी इजाजत, नक्सली अपनी हरकतों से बाज आएः राजनाथ सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • झारखंड राज्य के विकास के लिए जितना हो सका, हमने किया है

  • अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की बढ़ी है प्रतिष्ठा, पाकिस्तान में आतंकवाद बन गया है उद्योग

  • जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में एक ही संविधान होगा

  • अयोध्या की भूमि पर अब भव्य राम मंदिर बनेगा

  • चुटकी बजाकर तीन तलाक को समाप्त कर दिया

रांचीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नक्सल गतिधियों से काफी राहत मिली है. नक्सली चुनाव में थोड़ी हरकतें कर रहे हैं, पर सीने का बटनखोल, बंदूक लेकर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी. देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. नक्सली अपनी हरकतों से बाज आए.

अंतराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. पाकिस्तान में आतंकवाद उद्योग बन गया है. हमारी सरकार बनने के बाद काश्मीर को छोड़ कर पूरे देश में कहीं भी बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई. आंतकवाद के खात्मे के मुद्दे पर सारी दुनिया एकमत है. झारखंड राज्य के विकास के लिए जितना हो सका, हमने किया है. राजनाथ सिंह रविवार को पलामू के पांडू में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

भाजपा ने जो कहा, वो किया है

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वो किया है. अब पूरे भारत में एक ही संविधान होगा. जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में एक ही संविधान होगा. अयोध्या की भूमि पर अब भव्यराम मंदिर बनेगा. हमने चुटकी बजाकर तीन तलाक को समाप्त कर दिया.

प्रथम चरण की 13 सीटों पर प्रचार के लिए अब तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड आ चुके हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, लोग कहते थे कि भाजपा वाले केवल कहते हैं, करते नहीं हैं. लोकसभा चुनाव में बहुमत आने पर हमने जो कहा वो पूरा किया. देश को मजबूत बनाना है.

हर व्यक्ति के पास होगा अपना घर

भाजपा का प्रयास है कि हिंदुस्तान में हर व्यक्ति के पास अपना घर हो. हमलोगों ने दूसरों से ज्यादा तेजी से काम किया है. 2022 समाप्त होते-होते एक भी परिवार ऐसा नहीं बचेगा, जिसे अपना घर ना मिले.

उन्होंने कहा कि गरीबों ने कभी सोचा नहीं था कि घर में गैस सिलेंडर आएगा. मुख्यमंत्री रघुवरदास को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके प्रयास से झारखंड में लाभुकों को गैस सिलेंडर के साथ चूल्हा भी दिया गया. ये भी हमारी सरकार का फैसला है कि लोगों को कुएं से पानी खींच कर नहीं लाना पड़े. हम घर-घर में नल लगवाएंगे. गांव-गांव में बिजली पहुंची है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

Next Post

ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

Next Post
ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d