BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईवीएम के खुलते ही रघुवर, सरयू, सुदेश, गिलुआ, हेमंत और बाबूलाल पर टिकी रहेगी सभी की नजर

by bnnbharat.com
December 22, 2019
in समाचार
ईवीएम के खुलते ही रघुवर, सरयू, सुदेश, गिलुआ, हेमंत और बाबूलाल पर टिकी रहेगी सभी की नजर

ईवीएम के खुलते ही रघुवर, सरयू, सुदेश, गिलुआ, हेमंत और बाबूलाल पर टिकी रहेगी सभी की नजर

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सोमवार यानी 23 दिसंबर को हो जाएगा. दोपहर तक स्थिति साफ होने की संभावना है.

एक्जिट पोल में भाजपा के सत्ता के दूर और गठबंधन के पास होने के संकेत मिले हैं. सही स्थिति चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा.

चुनाव परिणाम के दौरान लोगों की नजर कुछ खास सीटों पर टिकी रहेगी. इसकी वजह इन सीटों से राज्य की राजनीति में खास प्रभाव डालने वाले नेताओं के खड़े होना है.

जमशेदपुर पूर्वी, दुमका, बरहेट, सिल्ली पर सबसे हॉट सीट है. जमशेदपुर पूर्वी से यहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास और निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के भविष्य का फैसला होना है. सिल्ली से सुदेश महतो और रांची विधानसभा से सीपी सिंह खड़े हैं.

दुमका और बरहेट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खड़े हैं. धनवार से पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी चुनाव मैदान में हैं. चक्रधरपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ मैदान में हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष सुखदेव भगत लोहरदगा से हैं.

नक्सली कुंदन पाहन और पूर्व मंत्री राजा पीटर तमाड़ से खड़े हैं. झरिया से देवरानी-जेठानी रोगिनी सिंह एवं पूर्णिमा नीरज सिंह किस्मत आजमा रही है.

पूर्व मंत्री अर्पणा सेनगुप्ता निरसा से खड़ी है. बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी मैदान में हैं. सारठ से कृषि मंत्री रणधीर सिंह के किस्मत का फैसला होना है.

पाकुड़ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम खड़े हैं. कोडरमा से शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव चुनाव लड़ रही है.

खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही, विश्रामपुर से स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, चंदनकियारी से मंत्री अमर कुमार बाउरी, रामगढ़ से आजसू की सुनीता चौधरी, बेरमो से कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, पांकी से शशि भूषण मेहता, मांडू से जय प्रकाश भाई पटेल, जुगसलाई से आजसू के रामचंद्र सहिस चुनाव मैदान में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन की असलियत अब आयी सामने, मुस्लिमों की सुई धागे से सिल दिए होंठ और आंखें

Next Post

मतगणना कल: 1215 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Next Post
मतगणना कल: 1215 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

मतगणना कल: 1215 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d