BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन, 20394 लोगों को उपलब्ध हुआ भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते रांची जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है.

रांची जिले के सभी सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के सभी 305 पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान असहाय, गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों के सामने भोजन की समस्या ना हो इस उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है.

विभिन्न पंचायतों में संचालित 299 मुख्यमंत्री किचन से गरीबों का पेट भर रहा है. इन सभी मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से 20394 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है. जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है.

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है. अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं.

आपको बताएं कि लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावित गरीब व असहाय/निर्धन परिवारों तथा बाहर के मजदूरों के सामने भोजन की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकाकारियों में झारखंड कैडर के अनिल पालटा भी

Next Post

पके भोजन की होम डिलीवरी भी होगी

Next Post
पके भोजन की होम डिलीवरी भी होगी

पके भोजन की होम डिलीवरी भी होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d