BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

30 विशिष्ट दाल भात केंद्रों का संचालन का हो रहा संचालन, मिल रहा निशुल्क भोजन

by bnnbharat.com
May 22, 2020
in समाचार
30 विशिष्ट दाल भात केंद्रों का संचालन का हो रहा संचालन, मिल रहा निशुल्क भोजन
Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची जिला में मुख्यमंत्री दीदी किचन के अलावा विशिष्ट दाल भात केंद्रों का भी संचालन

  • विभिन्न प्रखंडों में 30 विशिष्ट दाल भात केंद्रों का संचालन

  • प्रतिदिन 200 व्यक्तियों को विशिष्ट दाल भात केंद्रों से उपलब्ध हो रहा भोजन

रांची: कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान गरीब एवं निर्धन व्यक्तियों की जरूरत को देखते हुए रांची जिले में मुख्यमंत्री किचन के अलावा 30 विशिष्ट दाल भात केंद्रों का निशुल्क संचालन हो रहा है. इनमें से 12 विशिष्ट दाल दाल भात केंद्र पहले से ही संचालित हैं, जबकि 18 और विशिष्ट दाल भात केंद्रों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है.

सरकार के अपर मुख्य सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार, रांची के पत्र के आलोक में रांची जिला में 31 मई 2020 तक इन दाल भात केंद्रों का संचालन किया जाएगा.

हर दिन 200 लोगों को मिल रहा निशुल्क भोजन

रांची जिला में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने के लिए विभिन्न प्रखंडों में विशिष्ट दाल भात केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. संबंधित प्रखंड के बीडीओ से दाल भात केंद्रों के संचालन के लिए प्रस्ताव प्राप्त किया गया था.

इन दाल भात केंद्रों में प्रतिदिन 200 व्यक्तियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. खासतौर पर लॉक डाउन के कारण विस्थापित श्रमिक, राशन कार्ड विहीन, रोजगार विहीन, भूखे, बेबस एवं लाचार श्रेणी के व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

इन विशिष्ट दाल भात केंद्रों में प्रति व्यक्ति 200 ग्राम चावल एवं चना /सोयाबीन केंद्र संचालकों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है . इसके अतिरिक्त आलू, दाल, सब्जी, इंधन, तेल, नमक इत्यादि वस्तुओं की व्यवस्था संचालकों द्वारा स्वयं की जा रही है.

इन विशिष्ट दाल भात केंद्रों को योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाले सामग्रियों के आवंटन पंजी संधारित की जा रही है साथ ही केंद्रों पर लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों का विवरण भी संधारित किया जा रहा है.

रांची जिला में प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/ पणन पदाधिकारी सभी स्थलों के प्रभार में हैं.

विशिष्ट दाल भात केंद्रों के लिए साफ-सफाई एवं व्यवस्था का अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची जिला के द्वारा किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ICC ने क्रिकेट बहाली के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

Next Post

IAS एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7 लाख 23 हजार 401 रुपये का सौंपा गया चेक

Next Post
IAS एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7 लाख 23 हजार 401 रुपये का सौंपा गया चेक

IAS एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7 लाख 23 हजार 401 रुपये का सौंपा गया चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d