नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के परिवहन मंत्रियों को सुझाव दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐप आधारित दोपहिया टैक्सियों का संचालन करना चाहिए.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इस कदम से किसान समुदायों को दोपहिया टैक्सियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद किया जाएगा.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अंतरराज्यीय सीमा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों/ लोरियों को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे कोरोना वायरस महामारी के दौर में लोगों को जरूरी सामानों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है. ऐसे में केवल जरूरी चीजों का ही उत्पादन और डिलीवरी हो रही है.

