नई दिल्ली.पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में चुनावों से पहले टाइम्स नाउ और वीटो द्वारा किए गए एक जनमत सर्वेक्षण ने यह दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जीत हासिल करने जा रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी गोवा और उत्तराखंड में सत्ता बरकरार रखने जा रही है.
सर्वे में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि आप को 57 से 60 सीटों के साथ सरकार बना सकती है.सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि 46.32 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं.
सर्वे के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस को 43 से 46 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, भाजपा के खाते में 0-3 सीटें जाती दिख रही है.
गोवा में भी बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए तैयार है. सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि आप के तटीय राज्य में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. 40 सीटों में से बीजेपी को 20-23 सीटें, कांग्रेस को 4 से 6 सीटें, आप को 6-10 सीटें जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को 5 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद है.
यहां भगवा पार्टी को जहां 32.64 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 16.74 फीसदी, आप को 24.85 फीसदी, एमजीपी को 7.74 और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 2.12 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.
साभार.टाइम्स नाउ और वीटो

