BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, मॉनसून सत्र के लिये चार दिन काफी: राधाकृष्ण

by bnnbharat.com
July 3, 2019
in Uncategorized
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, मॉनसून सत्र के लिये चार दिन काफी: राधाकृष्ण
Share on FacebookShare on Twitter

फलक शमीम

रांची, 3 जुलाई : प्रदेश भाजपा ने मॉनसून सत्र में विपक्ष को घेरने का खाका खींच लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में कहा गया कि मॉनसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक चलेगा। जिसमें चार दिन प्रश्नकाल होगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। मॉनसून सत्र के लिये चार दिन काफी है। बैठक के बाद सत्ता दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विधानसभा का मॉनसून सत्र सुचारू रूप से चले यह पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। हालांकि विपक्ष के पास किसी भी प्रकार का मुद्दा नहीं है।

हर क्षेत्र में सरकार ने किया है बेहतर काम
किशोर ने कहा कि राज्य में सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। बिजली,सड़क, आधारभूत संरचना, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार ने उत्कृष्ट काम किया है। इसका नतीजा ये रहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 12 सीटें मिली। इन सब के अलावा भी अगर कोई अन्य मुद्दा विपक्ष के पास तो उसे सदन में रखे। सदन को सुचारू रूप से चलने दे और सदन में ही उन मुद्दों को उठाने का काम करें।


विधायकों को 50 हजार सदस्य बनाने का टास्क़
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के हर विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार नये सदस्य बनाने का टॉस्क दिया गया। बैठक में 30 विधायक शामिल हुये। कहा गया कि झारखंड में 30 लाख नये सदस्यों को जोड़ा जायेगा। सदस्यता अभियान की शुरूआत छह जुलाई से होगी और यह 30 जुलाई तक चलेगा। सभी वर्ग और सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा जायेगा। आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों प्रक्रियाओं से सदस्य बनाये जायेंगे। वर्तमान में भाजपा के झारखंड में 25 लाख सदस्य हैं।

जलसंरक्षण और प्रबंधन पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों से जल संरक्षण कार्यक्रम चलाने को कहा। यह कार्यक्रम हर रविवार को चलेगा। वर्षा जल संचयन के लिये बीजेपी के विधायक, मंत्री अपने अपने क्षेत्र में श्रमदान करेंगे। जलसंचयन अभियान 7 जुलाई से 15 सितंबर तक पूरे राज्य में चलेगा। किशोर ने बताया कि झारखंड में हर साल अच्छी बारिश होती है लेकिन पठारी क्षेत्र होने के कारण पानी का संरक्षण नहीं हो पाता है। ऐसे में हर क्षेत्र के विधायक और मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में श्रमदान के माध्यम से अगर वर्षा जल को संग्रहित करते हैं तो राज्य में पानी की कोई भी समस्या नहीं रहेगी और जलस्तर भी बना रहेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सीएम, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ सहित विधायक मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोहित शर्मा ने मारा ऐसा छक्का, जिससे फैन हुई चोटिल, जीत के बाद दिया ‘सरप्राइज’

Next Post

विश्व कप : इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी़ का निर्णय़

Next Post
विश्व कप : इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी़ का निर्णय़

विश्व कप : इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी़ का निर्णय़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d