BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं से प्रशासन का जम्मू-कश्मीर नहीं आने का आग्रह

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं से प्रशासन का जम्मू-कश्मीर नहीं आने का आग्रह

Opposition leaders including Rahul Gandhi urge administration not to come to Jammu and Kashmir

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल अनुच्छेद 370 हटने के मद्देनजर शनिवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि प्रशासन ने उन्हें यह कहते हुए यहां नहीं आने का अनुरोध किया है कि धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात में बाधा डालने के प्रयास नहीं किए जाने चाहिए. जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट करते हुए कहा, “ऐसे समय में जब सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को सीमा पार आतंवाद और आतंकियों व अलगाववादियों के हमले से बचाने की कोशिश कर रही है और बदमाशों व उपद्रवी तत्वों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश कर रही है, इस स्थिति में वरिष्ठ राजनेताओं के द्वारा सामान्य होते हालात को छेड़ने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए.”

इसमें आगे यह भी कहा गया, “नेताओं से सहयोग करने और श्रीनगर न आने का अनुरोध किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा करने से अन्य लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है.”

Also Read This:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं की तिथि

प्रशासन ने ट्वीट कर यह भी कहा, “वे (नेता) उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहे होंगे जो अभी भी कुछ क्षेत्रों में लगे हैं. वरिष्ठ नेताओं को यह समझना चाहिए कि मानव जीवन में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और नुकसान रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.”

राहुल गांधी के नेतृत्व में नौ विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा शनिवार को यहां लोगों और नेताओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा. जहां अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से प्रतिबंध लगाए गए हैं.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, “राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सीपीआई, सीपीआई-एम, आरजेडी, डीएमके और अन्य इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे.” अनुच्छेद 370 हटने के बाद से श्रीनगर में राहुल गांधी का यह पहला दौरा होगा. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वर्गीय अरुण जेटली जी की जीवन यात्रा

Next Post

नयी विधानसभा को चाहिए प्रतिदिन 10 लाख गैलन पानी, आठ करोड़ की लागत से पानी पहुंचाया जायेगा परिसर तक

Next Post
नयी विधानसभा को चाहिए प्रतिदिन 10 लाख गैलन पानी, आठ करोड़ की लागत से पानी पहुंचाया जायेगा परिसर तक

नयी विधानसभा को चाहिए प्रतिदिन 10 लाख गैलन पानी, आठ करोड़ की लागत से पानी पहुंचाया जायेगा परिसर तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d