रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे.
इस शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के विपक्षी दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे. समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष एसके स्टालिन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत कांग्रेस तथा गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

