BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवा टी-शर्ट पहन कर पहुंचे विपक्षी विधायक , विसिल बजाने पर स्पीकर ने एक बीजेपी सदस्य को मार्शल आउट किया

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
गिरिडीह, धनबाद और देवघर में बनेगा रिंग रोड, दुमका जिले में शुरू होगी पाइपलाइन सिंचाई योजना
Share on FacebookShare on Twitter

सत्तापक्ष के सदस्यों ने जतायी नाराजगी, प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही रही बाधित

रांची:- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया.  बीजेपी विधायक भगवा रंग की टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे, जिसको लेकर सत्ता पक्ष की ओर से नाराजगी जताई गई. वहीं एक भाजपा विधायक द्वारा सभा में विसिल बनायी गयी,जिससे नाराज स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट करने का आदेश दिया. स्पीकर के आदेश पर विसिल बजाने वाले भाजपा विधायक को तीन-चार मार्शल पकड़कर सदन से बाहर ले गये.

विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि बैनर लिखा टी-शर्ट पहन कर आने की परिपाटी नहीं रही है. पिछले बार भी जब इस तरह की बात सामने आई थी तो बैनर लिखे टी-शर्ट उतारने पड़े थे. इसके साथ ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर वेल में आ गए.

विधानसभा अध्यक्ष ने भगवा टी-शर्ट नहीं पहनने का आग्रह किया लेकिन विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. इस बीच विपक्ष के किसी सदस्य की ओर से विसिल बजाई गई, जिससे नाराज स्पीकर ने मार्शल को विसिल बजाने वाले भाजपा विधायक को मार्शल आउट करने का निर्देश दिया .

इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा और बजट भाषण के पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही. सभा को व्यवस्थित न होता देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्वाह्न 11 बजनकर 14मिनट पर सदन की कार्यवाही को दोपहर 12ः00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. दोपहर 12 बजे सभा की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा विधायकों के शैडो भाषण के बीच ही वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने बजट भाषण पूरा किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यह बजट अदूरदर्शी,विकास विरोधी,हवा हवाई, खोखला,वास्तविकता से कोसो दूर,अपारदर्शी,राज्य की जनता को निराश करने वाला बजट है…दीपक प्रकाश

Next Post

आउटकम बजट का प्रावधान, मील का पत्थर साबित होगा-मुख्यमंत्री

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

आउटकम बजट का प्रावधान, मील का पत्थर साबित होगा-मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d