रांची: प्रदेश राजद नेताओं के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा और विपक्षी नेताओं द्वारा साजिश करने का आरोप लगाया.
राजद नेताओं के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विपक्ष पर महागठबंधन के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए एक पत्र पार्टी की ओर से सौंपा.
राजद ने बीजेपी और उनके समर्थन मे प्रशासन के अधिकारी पर सरकार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाते हुए जांच के लिए आग्रह किया.
पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण राज्य सरकार को कोल ब्लॉक नीलामी में राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
इसी के विरोध में राजद अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रहे थे, तभी पुलिस प्रसासन के कुछ अधिकारी के शह पर बीजेपी के कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव पर अभद्र टिपणी करते हुए शांतिपूर्ण चल रहे विरोध प्रदर्शन को बाधित कर के अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया.
जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस के कुछ अधिकारीयों ने भी उसका सर्थन करते हुए कहा कि विरोध और पुतला दहन प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि मुख्य्मंत्री का करो. जिसके बाद राजद के कार्यकर्त्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से जांच कराने की मांग की है.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बदल गयी, मगर बीजेपी के समर्थक वाले पदाधिकारी नहीं बदले गए है जिसका ये परिणाम है. पार्टी ने जांच की मांग करते हुए तत्काल दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है.

