रांची: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पाकुड़ विधानसभा प्रभारी शशिभूषण राय ने विपक्षी नेताओं से अनुरोध किया है कि इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति न करें. किसान और मजदूर हमारे देश की आत्मा हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा किसी भी राजनेता या संस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए.
आज देश और राज्य कोरोना के कारण बहुत कठिन समय से गुजर रहा हैं और हम सभी को किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहिए. बल्कि यह समय हमारी एकता दिखाने का है और मिलकर काम करना का है.
Also Read This: संक्रमित महिला के संपर्क में आये लोगों की तलाश शुरू
हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नागरिक संगठन मिल कर काम कर रहे हैं और किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न कर राजनीति करना, हमारे कोरोना योद्धाओं का अपमान होगा.
ये सब लाक्डाउन के काफी प्रारंभिक समय के दौरान हुआ और उस समय तक बहुत से नियम और निर्देश स्पष्ट नहीं थे, इस बाबत 27 मार्च को केंद्र गृह मंत्रालय से निर्देश आया और तब तक उचित मेडिकल जांच के बाद मजदूर भाई बस में बैठकर निकल चुके थे.
मंत्री ने जो भी आग्रह किया था वह पूरी तरह से मानवीय आधार पर था और हमारे राज्य को, किसी भी बुरी स्थिति से बचाने के लिए था.
Also Read This: कोरोना से हुई 25 साल के युवक की मौत
इसके पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी नोएडा, गजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ में फंसे मजदूरभाइयों के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की थी , खुद मोदी की पहल पर विशेष विमान से विदेश में फंसे हमारे नागरिकों को देश लाया गया तब तो कोई विवाद उत्पन्न नहीं हुआ.
आज ये प्रदेश का पुरा मजदुर वर्ग और कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकार्ता मंत्री अलामगीर आलम के साथ खड़ा है.

