BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विपक्ष राजनीतिक मतलब साधने के लिए भय का माहौल ना बनाएं: सीएम

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
धर्मगुरु बंधन तिग्गा और पत्रकार रविप्रकाश को सीएम राहत कोष से दो-दो लाख की सहायता
Share on FacebookShare on Twitter

अफवाहों पर ध्यान ना दें, स्थिति पर नजर रखते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहा हूं

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में लगातार पांच-छह दिनों से व्यस्त रहने के दौरान विपक्षी दलों के हमले पर आज प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें, वे स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है.

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा-‘‘ कृपया अफ़वाहों पर ध्यान ना दें. मैं लगातार हर वक्त राज्य के अधिकारियों से सम्पर्क में हूं और पूरे राज्य की स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरी निर्देश दे रहा हूं.

कोरोना की स्थिति विकट अवश्य है, पर पिछले साल की तरह हम अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हम आप सबको बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराने हेतु हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं.

कहीं अगर थोड़ी परेशानी हुई हो आपको तो इसके लिए क्षमा चाहूंगा पर साथ ही आपको विश्वास दिलाना चाहूंगा कि मैं और आपकी सरकार आपके साथ हर एक सुख दुःख में खड़े है.पर इस संघर्ष की बेला में आपको भी अत्यंत सतर्क रहना है. बिना मास्क और जरूरी कार्य के अपने घरों से बाहर नहीं निकले. कोरोना से बचने के लिए जारी हर दिशा निर्देश का पालन करें.’’

हेमंत सोरेन ने यह भी लिखा है-‘‘ विपक्ष के साथियों से कहना चाहूंगा की कृपया अपना राजनीतिक मतलब साधने राज्य हेतु भय का माहौल ना बनाएं. जैसे बंगाल देश का हिस्सा है वैसे ही मधुपुर झारखंड का हिस्सा है और इलेक्शन कमीशन के आदेश और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर ही चुनाव हो रहे है. ’’

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही मास्क पहन घर से निकलें. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ पर विशेष नजर रखें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दक्षिणी मिस्र में बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत, तीन घायल

Next Post

इरफान अंसारी ने खुद को बताया शिव भक्त, पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर

Next Post
इरफान अंसारी ने खुद को बताया शिव भक्त, पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर

इरफान अंसारी ने खुद को बताया शिव भक्त, पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d