रांची:- मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के बहाने प्रदेश की राजनीति उसी इलाके में केंद्रित हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती है और इसी आलोक में दोनों ओर से तमाम सीनियर नेता मधुपुर में कैंप कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं छह दिवसीय प्रवास पर मधुपुर में हैं. चुनाव से पहले वे सभी इलाकों में पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकताओंर् को सक्रिय करने में जुटे हैं. सत्ता पक्ष से कांग्रेस ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव तीन दिन कैंप कर शनिवार को ही रांची लौटे हैं तो अभी कई कांग्रेसी नेता मधुपुर में ही प्रचार कार्यक्रम में जुटे हुए हैं.
