जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कंचननगर स्थित सामुदायिक भवन में लगाये गए शिलापट्ट को किसी ने तोड़ दिया. वैसे इस शिलापट में जमशेदपुर सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नाम लिखा था.
वहीं लोग जब यहां पहुंचे तो पाया कि शिलापट्ट तोड़ दिया गया है. वहीं सूचना मिलते ही जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे जहां भाजपाइयों ने जोरदार विरोध किया. इन लोगों ने आरोप लगाया कि निर्दलीय सरयू राय के लोगों ने यह तोड़फोड़ किया है और सरयू राय पर गुंडों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया.
भाजपा और सरयू राय समर्थक जमशेदपुर पूर्वी में आमने- सामने है. इसको लेकर वहां माहौल गरमा गया है. इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट है कि कहीं दोनों गुट की भिड़ंत न हो जाए.

