BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विपक्ष 370 हटाने का फैसला पलटना चाहता है, देश पीछे नहीं हटेगा: पीएम मोदी

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
आज 11 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी रैलियों का शंखनाद कर दिया है. सासाराम की रैली में पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा. आठ महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी किसी रैली को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. इसके बाद रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी.

आपदा का डटकर मुकाबला करने के लिए बधाई:

पीएम मोदी ने रैली में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मैं बिहार के लोगों को इतनी बड़ी आपदा का डटकर मुकाबला करने के लिए बधाई देना चाहता हूं. कोरोना से बचने के लिए तेजी से जो फैसले लिए गए हैं, जिस तरह बिहार के लोगों ने काम किया, नीतीश जी के लोगों ने, NDA सरकार ने काम किया उसके नतीजे आज दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े अमीर देशों की हालत किसी से छिपी नहीं है. अगर बिहार में तेजी से काम न हुआ होता तो ये महामारी न जाने कितने साथियों की, हमारे परिवारजनों की जान ले लेती, कितना बड़ा हाहाकार मचता, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता.

बिहार का मतदाता भ्रम फैलाने वालों को खुद ही नाकाम कर रहा:

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने में लग जाते हैं और अचानक नई शक्ति को बढ़ाते हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता. बिहार का मतदाता भ्रम फैलाने वालों को खुद ही नाकाम कर रहा है. पीएम मोदी बोले कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने को उन्हें आसपास भी नहीं भटकने देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के सपूत गलवान घाटी में शहीद हो गए, लेकिन भारत माता का सिर नहीं झुकने दिया. ऐसा ही पुलवामा के हमले में हुआ था. पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन का जमाना गया और बिहार में बिजली की खपत तीन गुना बढ़ गई है. पहले बिहार में सूरज ढलने का मतलब होता था, सबकुछ बंद हो जाना. आज बिजली है.. रोशनी है.. और ऐसा माहौल है जिसमें बिहार का नागरिक आराम से रह सकता है.

ये लोग विकास में रोड़ा बन रहे:

पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा कि जो लोग सरकारी नौकरी में रिश्वत खाते थे, वो फिर बिहार को ललचाई हुई नजरों से देख रहे हैं. बिहार के नौजवानों को याद रखना है कि राज्य को मुश्किलों में डालने वाले कौन थे. पीएम बोले कि पहले यहां राशन लूट लिया जाता था, लेकिन अब हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन दे रही है. पीएम ने कहा कि आज देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन ये लोग विकास में रोड़ा बन रहे हैं. जब देश ने किसानों के हक में फैसला लिया, तो ये लोग बिचौलियों को बचाने में लगे हैं. पीएम ने कहा कि इनके लिए देशहित नहीं, दलालों का हित अधिक महत्वपूर्ण है.

विपक्ष अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला पलटना चाहता है:

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया, लेकिन अब ये लोग इसे पलटना चाहते हैं. विपक्ष कह रहा है कि सत्ता में आने पर फिर से अनुच्छेद 370 को लागू कर देंगे. पीएम ने कहा कि ये लोग किसी की भी मदद ले लें, लेकिन देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा.

https://bnnbharat.com/high-speed-truck-entered-the-camp/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Next Post

प्रोजेक्ट मैनेजर बना किसान, कर रहा जैविक खेती, दे रहा प्रशिक्षण

Next Post
प्रोजेक्ट मैनेजर बना किसान, कर रहा जैविक खेती, दे रहा प्रशिक्षण

प्रोजेक्ट मैनेजर बना किसान, कर रहा जैविक खेती, दे रहा प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d