रांचीः विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि बजट दूरदर्शिता वाला है, तारीफ होनी चाहिए. कांटा भरा ताज हेमंत सोरेन को मिला है. कौन किसान था या आरएसएस का लोग था, जिसे विदेश भेजा गया उसकी जांच होनी चाहिए.
पिछली सरकार में बजट ठेकेदारों के लिए था, जांच करने पर विपक्ष के लोग जेल जाएंगे.आउटसोर्सिंग से हुई नियुक्तियों को हटाया जाए. गोलमटोल जवाब से काम चलने वाला नहीं हैं, ऐसे पदाधिकारों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
19 साल में सबसे अच्छा बजटः इरफान
जो बजट पेश किया गया वह 19 साल में सबसे अच्छा बजट है. हमारी सरकार हाथी नहीं उड़ाएगी. गरीबी दूर करने का काम करेगी. किसानों के कर्ज माफी से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है. पारा शिक्षकों के साथ वादा पूरा करने की दिशा में काम करेगी. किसानों के लिए पीएम आवास में 50 हजार जोड़ना प्रसंसनीय है.
सरकार का पहला बजट हैः विनोद
सरकार का पहला बजट है. नींव में दिक्कत हो तो आगे भी परेशानी होगी. पूरे श्वेत पत्र में सिर्फ मिड टर्म समीक्षा जैसा है. सरकार ने बजट से पहले श्वेत पत्र जारी किया. यह सिर्फ नाम का श्वेत पत्र है. सड़क दुर्घनाग्रस्त में नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए नीति बननी चाहिए, जिससे तत्काल ईलाज की गारंटी हो.

