BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

GDP: कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 73 साल में पहली बार अर्थव्यवस्था और आम आदमी की टूटी कमर

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
बागी विधायकों को वापसी के लिए भाजपा से तोड़नी होगी दोस्ती: रणदीप सुरजेवाला
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: जीडीपी में आई गिरावट को लेकर एक बार कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 73 साल में पहली बार अर्थव्यवस्था और आम आदमी, दोनों की कमर टूटी है. आज देश में चारों ओर आर्थिक तबाही का घनघोर अंधेरा है. रोजी, रोटी, रोजगार खत्म हो गए हैं और धंधे, व्यवसाय व उद्योग ठप्प पड़े हैं.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 6 साल से ‘एक्ट ऑफ फ्रॉड’ से अर्थव्यवस्था को डुबोने वाली मोदी सरकार अब इसका जिम्मा ‘एक्ट ऑफ गॉड’ यानि भगवान पर मढ़कर अपना पीछा छुड़वाना चाहती है. सच ही है, जो भगवान को भी धोखा दे रहे हैं, वो इंसान और अर्थव्यवस्था को कहां बख्शेंगे.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ का ‘जुमला आर्थिक पैकेज’ भी डूबती अर्थव्यवस्था, आर्थिक तबाही व गिरती जीडीपी को रोकने में फेल साबित हुआ. टूटे विश्वास व छूटते साथ का इससे बड़ा सबूत क्या होगा?

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 73 साल में पहली बार केंद्र सरकार घोषित रूप से डिफॉल्टर हो गई है. वित्त सचिव ने 11 अगस्त, 2020 को संसद की ‘वित्तीय मामलों की स्थायी समिति’ को साफ तौर से कहा कि भारत सरकार GST में प्रांतों का हिस्सा नहीं दे सकती व प्रांत कर्ज लेकर काम चलाएं. प्रांतों को GST कलेक्शन में 3 लाख करोड़ का नुकसान होने वाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहद का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

Next Post

दिल्ली एम्स में OPD सेवाएं फिर से शुरू

Next Post
AIIMS की तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना संदिग्ध मरीज

दिल्ली एम्स में OPD सेवाएं फिर से शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d