BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कई बीईईओ का वेतन स्थगित करने का आदेश,संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होने तक वेतन रहेगा स्थगित

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
कई बीईईओ का वेतन स्थगित करने का आदेश,संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होने तक वेतन रहेगा स्थगित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में  गुरुवार  को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त ने निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नामांकन की स्थिति, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से संबंधित, मिड डे मील, प्रोन्नति के लंबित मामले, रिटायर्ड शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ/पेंशन आदि से संबंधित मामले, कोविड-19 की अवधि में ऑनलाइन शिक्षण आदि की विस्तार से समीक्षा की.

इटकी बीईईओ और बुढ़मू बीपीओ का वेतन स्थगित

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने सबसे पहले सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन की प्रखंडवार समीक्षा की. वर्ष 2020-21  किसके लिए प्रस्तावित चाइल्ड वॉइज हाउसहोल्ड सर्वे के संबंध में जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संतोषजनक कार्य नहीं करने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इटकी का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया. बैठक में अनुपस्थित बुढ़मू बीपीओ का भी वेतन उपायुक्त ने स्थगित करने का आदेश दिया दिया.

निजी विद्यालयों में सूचना के अधिकार के अंतर्गत नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक से अब तक आये आवेदनों की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि जहां आरटीई के तहत निजी विद्यालयों  में उपलब्ध सीट से कम आवेदन आए हैं, वहां टीम बनाकर प्रचार प्रसार कराएं. उन्होंने बीडीओ, बीआरपी, सीआरपी आदि की टीम बनाकर जागरूकता फैलाने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें. वैसे छात्र जो योग्य हैं, उनका आवेदन अस्वीकृत ना हो इसका ध्यान रखें. जाति, आय या आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा तो संबंधित सीओ से समन्वय स्थापित कर परिवार को फेलिसिटेट कराएं.

केजीबी में 10वीं से 12वीं में नहीं आने वाली छात्राओं को ट्रेस करें: उपायुक्त

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने डीईओ से जानकारी ली. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए स्कूलों में मॉडल टेस्ट पेपर की प्रैक्टिस चल रही है. उपायुक्त ने एनरोल्ड स्कूल नहीं आने वाले छात्राओं का घर घर सर्वे करने का निर्देश दिया, ताकि ये पता चल सके की छात्रा स्कूल क्यों नहीं आ रही. इससे संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त ने दो दिनों में देने का निर्देश दिया है.

मेधावी छात्रों को चिन्हित करें : उपायुक्त

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के छात्राओं का सर्वे कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं में क्षमता है उनकी उच्च शिक्षा की व्यवस्था गणमान्य लोगों से बातचीत कर की जाएगी. छात्रों को चिन्हित करने के लिए उपायुक्त ने जांच परीक्षा कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के बेहतर जीवन के लिए करियर काउंसलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी.

मिड डे मील में संतोषजनक कार्य नहीं करने पर बीईईओ का वेतन स्थगित

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने मिड डे मील की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों से पूछा कि छात्रों तक मिड डे मील कैसे पहुंच रहा है? योजना के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने पर नामकुम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, रांची 1 और 2 का उपायुक्त ने वेतन स्थगित करने का आदेश दिया. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कड़ी लहजों में पूछा कि सभी प्रखंडों में मिड डे मील योजना के तहत कुकिंग कास्ट बट रहा है या नहीं, अन्यथा इसकी वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच कराई जाएगी. उन्होंने छात्रों को ट्रांसफर की गई राशि के बारे में भी जानकारी ली.

तमाड़ बीईईओ का भी वेतन स्थगित

छात्रों के ऑनलाइन क्लासेस की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने छूटे हुए स्कूलों/बच्चों को डीजी साथ एवं व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने का निर्देश दिया. ऑनलाइन क्लासेज के लिए रजिस्टर्ड और कनेक्टेड छात्रों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संतोषजनक कार्य नहीं करने पर तमाड़ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया. उपायुक्त ने सभी बीईईओ से कहा कि छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं.

प्रदर्शन में सुधार नहीं तो वेतन नहीं

उपायुक्त श्री छवि रंजन ने संतोषजनक कार्य नहीं करने पर कई प्रखंडों के शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक राज्य औसत से ऊपर प्रदर्शन नहीं आता तब तक वेतन स्थगित रहेगा. उन्होंने बीईईओ से कहा कि आपके पास 1 महीने का समय है, प्रदर्शन में सुधार करें, इसके बाद ही आपकी सैलरी रिलीज की जाएगी.

निलंबन के पश्चात वैसे मामले जिसमें निलंबन मुक्त करते हुए योगदान कराना बाकी है, इसकी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ/पेंशन आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में संवेदनशील बनिये, कोई भी शिक्षक रिटायर हो रहा है तो उसके पेपर वर्क को बिना देर किए क्लियर करें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीरज सिन्हा होंगे झारखंड के नये DGP

Next Post

UPDATE:-नीरज सिन्हा होंगे झारखंड के नये DGP

Next Post
नीरज सिन्हा होंगे झारखंड के नये DGP

UPDATE:-नीरज सिन्हा होंगे झारखंड के नये DGP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d