BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 जिलों के SSP समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
4 जिलों के SSP समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पंजाब पुलिस में शुक्रवार देर रात 4 जिलों के एसएसपी समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी किए गए.  इस आदेश के तहत बरनाला के एसएसपी हरजीत सिंह को बदलकर एसएसपी फाजिल्का, फाजिल्का के एसएसपी विवेकशील सोनी को बदलकर एसएसपी लुधियाना रूरल, लुधियाना रूरल के एसएसपी संदीप गोयल को बदलकर एसएसपी बरनाला लगाया गया है. इनके अलावा पीपीएस हरमिंदर सिंह गिल को एसएसपी मोगा लगाया गया है. मोगा के एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा को बदलकर एआईजी विजिलेंस ब्यूरो लगा दिया गया है.

आईपीएस अधिकारी अखिल चौधरी को एआईजी आर्मामेंट पंजाब चंडीगढ़ लगाते हुए डीसीपी हेडक्वार्टर लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. गौरव तुरा को एसपी मुख्यालय तरनतारन तैनात से बदलकर एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर लगाया गया है.

एसटीएफ रूपनगर रेंज के आईजी हरप्रीत सिंह को बदलकर डीसीपी मुख्यालय अमृतसर में तैनात किया गया है. बलजीत सिंह एसपी मुख्यालय अमृतसर रूरल को बदलकर एसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक तरनतारन नियुक्त किया गया है. अमनदीप कौर एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर रूरल को बदलकर एसपी मुख्यालय अमृतसर. जसविंदर सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट सेकंड आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर लगाया गया है.

फतेहगढ़ साहिब में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट के इंचार्ज एसपी अमरजीत सिंह को बदलकर एआईजी ट्रेनिंग पंजाब चंडीगढ़, कुलविंदर सिंह एआईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब को बदलकर एआईजी पीएपी जालंधर, चौथी आईआरबी शाहपुर कंडी पठानकोट के जालंधर कैंप में कमांडेंट जितेंद्र सिंह को इसी पद पर रखते हुए रंजीत सागर डैम की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है.

सातवीं आईआरबी कपूरथला के कमांडेंट परमवीर सिंह परमार को भी इसी पद पर तैनात रखते हुए श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. इसी तरह सेकंड सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला के कमांडेंट रंजीत सिंह को इसी पद पर रखते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.

अब तक एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला तैनात कश्मीर सिंह को बदलकर कमांडेंट छठी आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर लगाया गया है. कमांडेंट स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पंजाब बहादुरगढ़ पटियाला इंद्रजीत सिंह विर्क से सेंट्रल जेल पटियाला के अधीक्षक का अतिरिक्त जिम्मा वापस ले लिया गया है.

एआईजी-2 ई ब्रांच विजिलेंस ब्यूरो पंजाब रविंद्र सिंह को बदलकर एआईजी ट्रांसपोर्ट पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है. एडीजीपी सिक्योरिटी पंजाब एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी सिक्योरिटी के पद पर बनाए रखते हुए एडीजीपी एचआरडी पंजाब का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है. वही एडीजीपी एचआरडी पंजाब अमरदीप सिंह राई को बदलकर एडीजीपी एनआरआई मामले पंजाब लगाया गया है.

आईजी मॉडर्नाइजेशन पंजाब विभु राज को आईजी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब लगाया गया है. आईजी क्राइम (बीओएल) शिव कुमार वर्मा को आईजी इंटेलिजेंस, एसके सिंह को आईजी कम्युनिटी अफेयर डिवीजन पंजाब लगाते हुए आईजी क्राइम अगेंस्ट वूमेन का अतिरिक्त चार्ज, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर गुरप्रीत सिंह गिल को उनके मौजूदा पद पर रखते हुए डीआईजी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और क्राइम अगेंस्ट विमेन एंड चिल्ड्रन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है.

डीआईजी एडमिनिस्ट्रेशन गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी हेडक्वार्टर एंड एडमिनिस्ट्रेशन, डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस सुरजीत सिंह को डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो, एआईजी एसटीएफ बठिंडा रेंज तेजेंद्र सिंह मोड़ को आईजी एसटीएफ लगाए रखते हुए पांचवी कमांडो बटालियन बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज, डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर इंदरजीत सिंह को पांचवी आईआरबी अमृतसर का कमांडेंट लगाते हुए एआईजी सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर बॉर्डर रेंज का अतिरिक्त चार्ज, पांचवी आईआरबी अमृतसर के कमांडेंट वरिंदर सिंह को एआईजी पीएपी जालंधर लगाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खौफनाक वारदात: युवती ने लगाया दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप

Next Post

अनाथालय में लगी आग, 15 बच्चों की मौत

Next Post
अनाथालय में लगी आग, 15 बच्चों की मौत

अनाथालय में लगी आग, 15 बच्चों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d