शिवपुरी: शहर में कोविड-19 संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए दिनांक 06 एवं 07 जुलाई के लिए शिवपुरी नगर पालिका सीमाक्षेत्र के आदेश लिए. अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकाने जैसे दूध/मेडिकल एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. शेष सभी दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी.
सभी धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे. सब्जी मंडी में आमजन का प्रवेश बंद रहेगा, सब्जी फल ठेलों के माध्यम से वार्ड में विक्रय की जाएगी. गैस सिलेण्डरों की होम डिलीवरी की जा सकेगी.

