BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के 33 निजी अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य कोविड बेड बढ़ाने के आदेश

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
दिल्ली के 33  निजी अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य कोविड बेड बढ़ाने के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : दिल्ली में बीते 15 दिनों से बढ़ रहे कोविड के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने 33  निजी अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य कोविड बेड बढ़ाने के आदेश दिए हैं. सरकार ने 33 निजी अस्पतालों को आदेश दिया है कि वह अपने यहां 220 आईसीयू बेड और 838 सामान्य कोविड बेड भी बढ़ाएं.

दिल्ली में बाहर से आने वाले लोग किसी भी तरह से कोरोना के वाहक न बनें और वह शहर में कोरोना न फैलाएं इसके लिए आज से दिल्ली एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग शुरू हो रही है. आज से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग होगी और जो यात्री संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना होगा.

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए  केजरीवाल सरकार ने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की बात कही थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कुछ अस्पतालों में सामान्य और आईसीयू बेड आरक्षित किए जा रहे हैं. इससे बेड की उपलब्धता बेहतर होगी. मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाएंगे.

कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड भर चुके है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा था कि कुछ निजी अस्पतालों में आईसयू बेड भर चुके हैं, हालांकि सरकारी अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है. जैन के मुताबिक, आने वाले दिनों में अस्पतालों में रोगियों की संख्या और बढ़ सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए सख्त कदम उठाने के निर्देश एशियाई लोगों पर बढ़ते हमले से बाइडन नाराज,

Next Post

असम और बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव कल, सुरक्षा बलों की कुल 800 कंपनियां तैनात

Next Post
असम और बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव कल, सुरक्षा बलों की कुल 800 कंपनियां तैनात

असम और बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव कल, सुरक्षा बलों की कुल 800 कंपनियां तैनात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d