ग्वालियर: आदतन आरोपी सुरेंद्र सिंह गुर्जर को पुलिस थाना बिजौली में उपस्थित होकर सदाचार बरतने के संबंध में एक लाख रूपए का बंध पत्र देना होगा.
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है.
आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र करतार सिंह गुर्जर निवासी ग्राम हिमैयापुरा थाना क्षेत्र बिजौली के खिलाफ लगभग एक दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस अधीक्षक ने इस आदतन आरोपी के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा था.

