Ranchi:- भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगामी 16 जनवरी से 22 जनवरी तक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों का सांगठनिक प्रवास करेंगे,यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी.
उन्होंने बताया कि मरांडी 16 जनवरी को बोकारो,17 को धनबाद महानगर,18 को धनबाद ग्रामीण 19 को गिरिडीह,20 को कोडरमा,21को हजारीबाग एवम 22 जनवरी को रामगढ़ ज़िला द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों,एवम सम्मेलन में भाग लेंगे.
उन्होंने बताया कि बोकारो जिला में मरांडी अनुसूचित जनजाति सम्मेलन एवम कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. धनबाद में अनुसूचित जाति सम्मेलन,धनबाद ग्रामीण में अनुसूचित जाति सम्मेलन,गिरिडीह में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन,कोडरमा में अनुसूचित जाति सम्मेलन हजारीबाग में अनुसूचित जाति सम्मेलन और रामगढ़ में भी अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
साहू ने बताया कि इसके साथ ही सभी जिलों में मरांडी पार्टी द्वारा आयोजित बैठक को भी संबोधित करेंगे .
मरांडी सभी जिलों में प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे.साथ ही ज़िलों के प्रबुद्ध जनों, एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सांगठनिक एवम राजनीतिक विषयों, राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे.
