रांची: कोरोना महामारी के विरुद्ध देश व्यापी ” जनता कर्फ्यू” का आह्वान भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आज किया गया है. जिसका व्यापक असर दिख रहा है.
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनता स्वयं इस कर्फ्यू को स्वीकार किया है. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पूरे झारखंड में जनता कर्फ्यू के समर्थन में 20 एवं 21 मार्च को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.
Also Read This: दिल्ली में लगाई गई आज रात से धारा 144
राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य एन एस एस पदाधिकारी सह रांची विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कोरोना महामारी के विरुद्ध लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है एवं देश व्यापी जनता कर्फ़्यू में भी एन एस एस महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
उन्होंने कहा कि आज के जनता कर्फ्यू में एन एस एस के हजारों स्वयंसेवकों ने अपना समर्थन दिया है.
उन्होंने कहा कि देश के लाखों चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, सेना के जवान, पुलिस बल एवं प्रेस एवं मीडियाकर्मी द्वारा लगातार कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आमजनों को निरंतर निगरानी कर रहें हैं एवं सभी को बचा रहें हैं.
इन सभी महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सम्मान में आज संध्या 05 बजे लगातार 05 मिनट तक राष्ट्रीय सेवा योजना के हजारों स्वयंसेवकों द्वारा थाली, ताली एवं घंटी बजाकर उन्हें सैल्यूट किया.
आज रांची के चुटिया के कृष्णापुरी मुहल्ले में प्रत्येक घर में थाली एवं घंटी संध्या 05 बजे 05 मिनट तक बजाया गया.
कृष्णापुरी में आवास के बाहर एन एस एस के स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता ने पूरे 05 मिनट तक थाली बजाकर कोरोना वायरस से लड़ने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी सहित कई संगठनों को सैल्यूट किया गया.
थाली बजाने के कार्यक्रम में डॉ ब्रजेश कुमार, धनराज शाही, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, राजेश कुमार, कामेश्वर तिवारी, अक्षयवट तिवारी, रंजीत ठाकुर आदि शामिल रहें.

