सिमडेगा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सफल क्रियान्वयन से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 से संबंधित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, सिमडेगा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस दिनांक 25 जनवरी 2021 को मनाया जाना है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी 571 मतदान केन्द्रों में बी0एल0ओ0/जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा.जिला शिक्षा पदाधिकारी सिमडेगा को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के अवसर पर सिमडेगा जिला अन्तर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में (स्कूल स्तर पर) 9वीं/10वीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को दिनांक 20.01.2021 को 15-15 प्रश्न तैयार कर क्वीज करवाते हुए संबंधित मुखिया एवं वार्ड के माध्यम से बच्चे को पुरस्कृत करना है एवं प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखण्ड अन्तर्गत 9वीं/10वीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को दिनांक 23.01.2021 को 25-25 प्रश्न तैयार कर क्वीज करवाते हुए पुरस्कृत करना है, उप निर्वाचन पदाधिकारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय, सिमडेगा में नये मतदाताओं को 6-EPIC download करके हस्तगत कराते हुए नये मतदाता में से 4 महिला एवं 4 पुरूष को बैच का वितरण करने का निर्देश दिया.एआरओ 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से अच्छे कार्य करने वाले AERO/Computer Operator/BLO को प्रशस्ती पत्र 25 जनवरी 2021 को वितरण किया जाय. उक्त प्रशस्ती पत्र वितरण करने हेतु दिनांक 23.01.2021 तक AERO/BLO/Computer operator का नाम जिला निर्वाचन शाखा, सिमडेगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र/पंचायत जनप्रतिनिधि/एन0सी0सी0/स्थानीय मिडिया की सहभागिता सुनिश्चित कराने की बात कही.बैठक में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी के अलावे अन्य उपस्थित थे.

